मोदी सरकार की रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की अवधारणा को चरितार्थ कर, भारत बना विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था —- प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांति देव,

मोदी जी की सरकार में विकास के साथ विरासत भी और भारत होता आत्मनिर्भर — सांसद डॉक्टर मिश्रा,

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने में है जूटी— देव कुमार,

भाजपा की पत्रकार वार्ता संपन्न,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है, जिसने बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। इसी कारण हम ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ को जमीन पुर उतरते हुए देख रहे हैं। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता क्रांति देव सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने गरीब और जन कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की अवधारणा को चरितार्थ कर रही है। वर्ष 2014 से पहले देश तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति में डूबा था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में अब पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की संस्कृति स्थापित हुई है। अब न्यू नॉर्मल, न्यू ऑर्डर बन चुका है। आज देश की जनता भी कह रही है कि “मोदी हैं तो मुमकिन है।“ आम आदमी की सोच बन गई है कि मोदी जी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। महिलाओं को नेतृत्व में लाने के लिए उन्हें सेना, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के हर क्षेत्र में अवसर दिए गए हैं। देश नक्सलवाद के खात्मे की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।

 

मोदी सरकार ने असंभव को संभव कर दिखाया है

 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कीसरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ अनुच्छेद-370 को हटाकर असंभव दिखने वाले काम को संभव कर दिखाया। हमारी सरकार हमेशा ही साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने हर चुनौती का निर्णायक जवाब दिया और चुनौतियों को अवसर में बदलने का कार्य किया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने गरीबी हटाओ को नारा दिया दिया था, लेकिन गरीबी को हटाने के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री जी ने गरीबी हटाने को मिशन के रूप में लिया भारत में पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं। पहले की सरकार केंद्र से गरीबों के लिए एक रूपए भेजती थी तो गरीबों तक 15 पैसे ही पहुंचते थे, यह बात कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने ही कहा था। प्रधानमंत्री जी ने डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना के जरिए 3.9 लाख करोड़ रूपए के लीकेज को रोका। आज केंद्र सरकार गरीबों के लिए एक रूपए भेजती है तो हितग्राहियों को पूरे 100 पैसे मिल रहे हैं। राज्यों के टैक्स कलेक्शन में 283 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। श्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार हमेशा ही साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इसके उदाहरण हैं। देश में 126 नक्सल प्रभावित जिले थे, जो अब घटकर 18 रह गए हैं। हिंसा में 53 प्रतिशत, सुरक्षा बलों की हताहत संख्या में 72फीसदी और कुल मृत्यु दर में 70 प्रतिशत की कमी आई है। भारत नक्सलवाद के खात्मे की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

 

मोदी जी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य स्वर्णिम अच्छरों में लिखा जाएगा,

 

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार से ग्रस्त सरकार थी। पिछले 11 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऐसे कार्य किए हैं, जिन्हें स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में “विकसित भारत” की संकल्पना सशक्त कदम से सिद्धि की ओर तेजी बढ़ रहा है। देश की सुरक्षा सुदृढ़ होने के साथ ही राजनीतिक संस्कृति को बदलकर नया रूप दिया है। वर्ष 2014 से पहले देश तुष्टिकरण की राजनीति में डूबा हुआ था। समाज को विभाजित करना, फूट डालो और राज करो राजनीतिक संस्कृति का प्रमुख हिस्सा बन गया था। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की राजनीतिक संस्कृति में बदलाव आया है, अब पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस, जवाबदेह और जिम्मेदार सरकार वाली राजनीतिक संस्कृति आई। रिपोर्ट कार्ड की राजनीति संस्कृति शुरू हुई, यानी ऐसी सरकार जो अपने कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करती है। पिछले 11 वर्षों में जो आर्थिक अनुशासन स्थापित किया गया और साहसिक निर्णय लिए गए, वे सभी जनता को साथ लेकर लिए गए। यह सरकार पिछले 11 वर्षों में पारदर्शिता की एक नई मिसाल बन चुकी है। यह एक पारदर्शी और भविष्यदृष्टि वाली, यानी भविष्यवादी सरकार है।

 

प्रधानमंत्री जी विकसित राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य कर रहे कार्य 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि यह सरकार भविष्य को ध्यान में रखकर, देश को आगे की दिशा में ले जाने की सोच के साथ कार्य कर रही है। इसलिए आज हम विकसित भारत की बात करते हैं। इस अमृत काल और बीते 11 वर्षों ने विकसित भारत की नींव रखी है। इस नींव को मजबूत करने के लिए जो भी आवश्यक निर्णय थे, वे सभी लिए गए हैं। आज के समय में 2014 से पहले की ओर लौटने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह याद रखना चाहिए कि 2014 से पूर्व की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई थी। उस समय नकारात्मकता का माहौल था, जिसमें “कुछ नहीं बदलने वाला“ की सोच व्याप्त थी। लेकिन 2014 में आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आशावाद ने जगह बनाई। आज भारत का आम नागरिक कहता है कि “मोदी हैं तो मुमकिन है।“ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति यह धारणा बन चुकी है कि वे समस्याओं का समाधान करेंगे। यह आम नागरिक की सोच बन गई है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आशावाद के साथ विकास, आविष्कार और नवाचार ये तीनों बातें जुड़ चुकी हैं। आज हम विकास कर रहे हैं, श्रेष्ठ कार्यपद्धतियाँ अपना रहे हैं और नवाचार भी कर रहे हैं, इस प्रकार विकास के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शब्दों में, “विकसित भारत का आधार यही दशक बनेगा।” इसी कार्य के अंतर्गत उनके नेतृत्व में दी गई नीतियाँ – प्रदर्शन, परिवर्तन और सुधार, ये तीन बातें हर नीति में स्पष्ट दिखाई देती हैं। हर नीति में कुछ नया नजर आता है। पुरानी नीतियों में जो बदलाव हुए हैं, वे सुधार की आवश्यकता और परिवर्तन की मांग के कारण किए गए हैं और उनके लिए ठोस कार्य भी किए गए हैं। यह मूलभूत सिद्धांत पिछले 11 वर्षों में अपनाया गया है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच पर आधारित है – “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।” अनेक चुनौतियाँ आईं, लेकिन इसके बावजूद हमारा मुख्य सिद्धांत हमेशा स्पष्ट और मजबूत रहा है। जहां अन्य देशों में लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और वैक्सीनेशन का विरोध देखा गया, वहीं भारत अकेला ऐसा देश रहा जिसने 220 करोड़ से अधिक डोज़, वह भी डबल डोज़, पूरी तरह निःशुल्क लगाकर विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ वैक्सीनेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया। यही एक उत्तरदायी और जवाबदेह सरकार की पहचान है, और कोविड के संदर्भ में यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों की चिंता की है, चाहे वे अनुसूचित जाति के भाई-बहन हों, अन्य पिछड़ा वर्ग हो या हमारे आदिवासी समुदाय के लोग। इनके लिए विशेष नीतियाँ, योजनाएँ और छात्रवृत्तियाँ प्रारंभ की गईं, जो पूरी तरह एससी, एसटी और ओबीसी समाज को समर्पित हैं। महिलाओं के लिए विशेष ध्यान देते हुए ‘वीमेन लेड गवर्नमेंट’ की भावना को केंद्र में रखा गया और महिलाओं को आगे लाने के लिए ठोस प्रयास किए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र में गर्भधारण से लेकर प्रसव तक और उसके बाद टीकाकरण तक सभी चरणों में भारत सरकार की योजनाएं सक्रिय रही हैं। मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करना, वह भी वेतन सहित, एक बड़ा और संवेदनशील कदम रहा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को सशक्त किया गया। जब चंद्रयान की तस्वीरें सामने आईं, तो उसमें सबसे अधिक महिला वैज्ञानिक दिखाई दीं। आज महिलाएं पायलट से लेकर सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त कर रही हैं। एनडीए में भी अब लड़कियों की भर्ती हो रही है और वे पास आउट भी हो रही हैं। देश के 73 सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों को प्रवेश मिल रहा है। ‘लखपति दीदी’ योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, ‘गरीबी हटाओ’ जैसे पुराने नारों से आगे बढ़कर, इस सरकार ने गरीबों के कल्याण को साकार रूप दिया है। आंकड़े स्वयं इस बदलाव के साक्षी है, 25 करोड़ लोग अब तक गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं। यह केवल हमारा दावा नहीं है, बल्कि नीति आयोग और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंचों द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़े हैं। भारत में अत्यधिक गरीबी में 80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं या चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के मकान बनाए जा चुके हैं और अगले 5 वर्षों में 3 करोड़ और मकानों के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। यदि आज आप गांवों की यात्रा करें, तो पहले जहां खपरैल और फूस के घर दिखाई देते थे, वहां अब पक्के मकान खड़े हैं। सड़क नेटवर्क के क्षेत्र में पहले जो सड़कें अधूरी और टूटी-फूटी रहती थीं, वे अब हाईवे में बदल चुकी हैं। इनकी गति और गुणवत्ता इतनी उन्नत हो चुकी है कि डायवर्जन लेने के लिए अब दो किलोमीटर पहले से ही सतर्क रहना पड़ता है। यह आज के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का परिचायक है। उज्ज्वला योजना, 100 प्रतिशत विद्युतीकरण और जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक 364 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरों में नल से जल कनेक्शन दिए जा चुके है,राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति और नई शिक्षा नीति,देश में जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स संग्रहण में इजाफा हुआ। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 11 वर्षों में विकास के साथ-साथ विरासत को भी संभालने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने इस दौरान मोदी सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत को ऐतिहासिक ऊंचाई प्रदान की है। जहां एक और गरीब कल्याण के अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं वही युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक अनेक योजनाएं और किसानो की आय दुगुनी करने के लिए अनुसंधान और प्रोत्साहन के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ द्वारा शानदार स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी और सोशल मीडिया के जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी सहित प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×