संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,

कांग्रेस को बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक सशक्त बनाना अभियान का उद्देश्य:- रिपुन बोरा,

कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के हाथों में होगी पार्टी की बागडोर:-अरुण यादव,

संगठन को मजबूत करने 100 दिनों तक चलेगा संगठन सृजन अभियान: -ज्ञान सिंह,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मंशानुरूप जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान के तहत् अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से नियुक्त ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री असम शासन रिपुन बोरा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी( पीसीसी) द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अरुण यादव की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह जी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जवाहर कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन कार्यक्रम पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई एवं संगठनात्मक ढांचा स्थापित करने में सभी लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मार्गदर्शन किया गया। बैठक के पश्चात पर्यवेक्षको ने वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अलग-अलग भी चर्चा की एवं संगठन के संदर्भ में उनकी राय ली गई बैठक के पश्चात पर्यवेक्षकों ने पत्रकारवार्ता कर संगठन सृजन अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा कर राहुल गांधी जी की मंशा उनका विजन एवं संगठन के संदर्भ में कार्यक्रम के रूपरेखा को बताया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रिपुन बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब के नेता राहुल गांधी की मंशानूरूप मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और जमीनी पकड़ बेहतर बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान आरंभ किया गया है संगठन सृजन अभियान एक व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सशक्त बनाना है।जिसके तहत सीधी जिले में भी संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और नए सिरे से संगठन निर्माण का कार्यक्रम चलेगा।उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि अब जिला अध्यक्षों के साथ सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। और जिला अध्यक्षों के साथ सभी पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। पार्टी के अंदर संगठन के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी प्रकार के चुनावों में उन्हीं की राय के अनुसार उम्मीदवार और नीति तय होगी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को ही संगठन में महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी जाएगी। संगठन कार्यकर्ताओं की राय अनुरूप चलेगा।संगठन या पार्टी कोई नेता पदाधिकारी या कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप नहीं पाए गए तो उन्हें दरकिनार करने में पार्टी कोई समय जाया नहीं करेगी। अवधेश पर्यवेक्षक अरुण यादव ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई नेता ये मानकर चले कि वह जिला अध्यक्ष या संगठन को अनदेखा कर चल सकेगा तो यह उसकी गलतफहमी होगी। यहां तक कि चुनावों में टिकट वितरण के कार्य में भी इनकी राय महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ चुनाव तक ही सीमित नहीं है बल्कि कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब युवा, ऊर्जावान और योग्य नेता और कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ता आगे आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके दिए दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। ज्ञान सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबके नेता लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी की सोच है कि युवाओं को संगठन में ज्यादा से ज्यादा स्थान मिले पार्टी की रीति और सिद्धांतों से प्रभावित लोग संगठन से जुड़े जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन काम करे। राहुल गांधी जी की मंशानुसार ही संगठन सृजन अभियान जिले में 100 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के संगठन में कसावट का दौर जारी है पार्टी के प्रति समर्पित और पार्टी की विचारधारा रीति नीति से प्रभावित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्व दिया जाएगा।

 

इनकी रही विशेष उपस्थिति,

 

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक राजेन्द्र सिंह भदौरिया विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह सुरेश प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा महिला प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगांव उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू महामंत्री नवीन सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू भूपेंद्र सिंह नन्हे अश्वनी सिंह ओंकार सिंह भूपेंद्र सिंह जय सिंह ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री नीलम सिंह परिहार शशिकला द्विवेदी मेनका सिंह श्यामवती सिंह बसुधा सिंह पुष्पा सिंह अल्पना सिंह कृतिमा सिंह गौरी साकेत शिलारानी साकेत सुशीला साकेत चंद्रावती साकेत विभा सिंह पुष्पा सिंह चंदेल अंबिकेश पांडे परमजीत पांडे अरविंद सिंह रोशन यज्ञ शरण सिंह महेंद्र पांडे प्रदीप द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह दीपू अरविंद तिवारी संकट रविनाथ गोस्वामी संतोष तिवारी ललवेंद्र सिंह यज्ञ राज साहू प्रदीप द्विवेदी प्रदीप दीक्षित सुंदरलाल सिंह रामविलास पटेल जगजीवन लाल सिंह पटेल नरेंद्र सिंह तंवर विनोद विश्वकर्मा तिलकराज सिंह मनोज कोल सनेंद्र सिंह उमा प्रताप सिंह भक्ति राम नामदेव शमशेर अली खान शिवनारायण सिंह शंकु सुनीत सिंह गोविंद सिंह दिनेश सिंह राजभर जायसवाल अश्वनी सिंह परिहार जय सिंह विष्णु कुशवाहा लक्ष्मीकांत शुक्ला अरुण कुमार सिंह जयकुमार सिंह अशोक पनिका अजीत सिंह हरिहर प्रताप सिंह अजीत सिंह सोनबरसा सुदीप कुमार द्विवेदी बलिराम सिंह रमेश कुमार पनिका हिंदलाल साकेत देशपति रजक लालमणि गोड सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण सीधी विधानसभा के मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं बीएलए साथी उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×