लिपिक संगठन करेगा मांगों को लेकर चरण वद्ध आन्दोलन,
बीरबल समाचार सीधी। मध्यप्रदेश लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष चित्रसेन गौतम ने बताया कि संगठन की प्रान्तीय बैठक दिनांक 08 दिसंबर रविवार को गीतांजलि चौराहा कर्मचारी भवन में आयोजित किया गया। महासमिति की बैठक में अपनी मांगों को लेकर चरण बद्ध आन्दोलन का निर्णय संगठन के प्रान्ताध्यक्ष एमपी द्विवेदी केे द्वारा लिया गया है।संगठन के सर्वोच्य निकाय की बैठक में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्तमोर्चा के संयोजक एसबी सिंह ,महेन्द्र शर्मा ,जेपी माली,आरएस कैलसिया, अजय श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, विमलेश रजक, अमोद तिवारी, विजय रघुबंशी, उमाशंकर तिवारी, एसएस रजक द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान ग्रेड-पे की मांग की जाय। सहायक ग्रेड-3 का वेतनमान एवं ग्रेड-पे कॅम्प्यूटर आपरेटर के वेतनमानग्रेड-पे के समान 1900 से बढ़ाकर 2400 किया जाय। अनुकम्पा नियुक्ति में सहायक ग्रेड-3 के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त कर जिन सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियो की सेवाये सीपीसीटी की परीक्षा उत्तीर्ण नही होने के कारण समाप्त कर दी गई है उनकी सेवाएं बहाल किया जाय। तथा लिपिक कर्मचारियो को अन्य पदो की भांति उच्च पद का प्रभार देते हुए पदनाम परिवर्तन किया जाय। उक्त मांगो के समर्थन में चार चरणो में आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है।सर्व प्रथम संगठन के प्रान्तीय निकाय के द्वारा लंबित मांगो के संबंध में सरकार से चर्चा के माध्यम से निराकरण कराया जाय। चर्चा के माध्यम से सरकार निराकरण नही करती तो चरण बद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त चरण बद्ध आन्दोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के संरक्षक सज्जन सिंह, कार्यकारी अध्य़क्ष संजीव कुमार तिवारी, शिवेन्द्र सिंह,अजय श्रीवास्तव, अरूण सिंह, सचिव सतेन्द्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष रामकुमार पनिका, मुन्नालाल वर्मा ,बरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, समयलाल गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय, अनुराग सिंह, रामबली पनिका, श्रीमती मंजू सिंह, विकासखण्ड सीधी के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला,विकासखण्ड रामपुर नैकिन के अध्यक्ष अभय शंकर मिश्र, तहसील रामपुर नेैकिन के अध्यक्ष रामनाथ शुक्ला (स्टेनो), विकासखण्ड मझौली के अध्यक्ष विष्णु धर द्विवेदी, विकासखण्ड सिहावल के अध्यक्ष अखिलेश गौतम, विकासखण्ड कुसमी के अध्यक्ष महिपति प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शान्ती बंसल, सचिव कुमारीअंजली त्रिपाठी, बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अलीअम्माडी, उपाध्यक्ष आकाक्षा सेन,श्रीमती अरूणा शुक्ला, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती शारदा शुक्ला, श्रीमती सुरभि त्रिवेदी आदि ने अपील की है।