भगवा यात्रा की तैयारी को लेकर गोपालदास मंदिर में बैठक अयोजित,

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती 12 जनवरी पर हर वर्ष आयोजित होने वाली भगवा यात्रा की भव्य तैयारियों को लेकर स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव आयोजन समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में प्रण प्राण से विगत 1 माह से जुटे हुए है।उसी तैयारी को लेकर आयोजन समिति से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय गोपाल दास मंदिर में संपन्न हुई।बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा, विचार विमर्श, कार्यक्रम की रूप रेखा, नगर की साज सज्जा, बैठक व्यवस्था, महापुरुषों की झांकी, भव्य मंच एवं उसकी व्यवस्था, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की सजावट, रंगोली, श्री राम दरबार की झांकी, शोभा यात्रा, शोभा यात्रा के रास्ते में यातायात व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रेखांकन को लेकर बातचीत हुई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित जायसवाल, वर्षा गौतम, विनोद सोनी, रोहित तिवारी, नरेंद्र यादव, संतोष विश्वकर्मा, विकास नारायण तिवारी, रिंकू गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, हरीश अवधिया, धीरज अवधिया, बीरेंद्र गुप्ता, नितिन गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिवाकर यादव, जयप्रकाश यादव, बीनू साहू, अजय केवट, अमर कचेर, विक्की त्रिपाठी, दुर्गा उपाध्याय, सनी खत्री, पूनम तिवारी, सावित्री पटेल, पूनम सिंह, पिंकी राजभर, अर्चना गौतम, सोनम सिंह, रिंकी तिवारी, मीनू केशरवानी, संगीता केशरवानी, आरती मिश्रा, संध्या नामदेव, विजय भारती सोनी, अंजली सोनी, सुधा मिश्रा, प्राची मिश्रा, राधिका सोनी, गुड़िया केवट, वीणा रानी जायसवाल, कविता भारती, नेहा खत्री, रत्ना निगम, अनुराधा साकेत, संगीता कुशवाहा, पूजा सोनी, राजकुमारी यादव के अलावा भी अन्य कई मातृ शक्तियां और हिन्दू जन उपस्थित रहें।

hi
error: Content is protected !!
×