
रियली शर्मा का प्रदेश महिला खो खो प्रतियोगिता में चयन,
शासकीय कला वाणिज्य महा विद्यालय मझौली की हैं छात्रा,
बीरबल समाचार सीधी। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 9 दिसंबर को किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त संचालक रीवा एवं शहडोल संभाग डॉ आरपी सिंह उपस्थित रहे। संभाग स्तरीय महिला खो खो प्रतियोगिता में चार जिलों की टीमें भाग ली। जिसमें शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली से रियली शर्मा का राज्य स्तर पर चयन हुआ। अब वे प्रदेश स्तरीय टीम के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगी तथा राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीता भारती, क्रीड़ा अधिकारी डॉ बीएल सिंह अयाम, जनभागीदारी अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा,प्रो सुनील सिंह,डॉ पूजा कश्यप,डॉ गंगा देवी बैरागी, डॉ भावना नागेंद ,डॉ सुरेश तिवारी, डॉ राज किशोर तिवारी, डॉ वाहिदुननिशा, डॉ बिपेन्द्र कुमार द्विवेदी, डॉ संदीप कुमार शर्मा,गुलाब सिंह (मुख्य लिपिक), संदीप कोल एवं मनीष सोनी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।