खरीदी केंद्र बडख़रा में धान की 600 क्विंटल हुई खरीदी,
दो दिनों में धान की बिक्री करने पहुंचे भारी संख्या में किसान,
स्लॉट बुकिंग के पश्चात धान बिक्री की मिल रही तारीख,
बीरबल समाचार सीधी।जिले के तहसील चुरहट अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बडख़रा में बेहतर व्यवस्थाएं मिलने से किसान प्रशन्न दिखे। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडख़रा में 9 दिसंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू हुआ है। किसानों को स्लॉट बुकिंग के पश्चात 9 दिसंबर से धान बिक्री की तारीख मिल रही है। दो दिनों में ही खरीदी केंद्र बडख़रा में 600 क्विंटल धान की खरीदी का कार्य हो चुका है। चर्चा के दौरान खरीदी केंद्र में उपस्थित कई किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण धान की बंपर पैदावार हुई है। जिसके चलते काफी संख्या में किसान धान बिक्री के लिए पंजीयन कराने के पश्चात अब स्लॉट की बुङ्क्षकग करके निर्धारित तिथि को धान की बिक्री करने के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना था कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान खरीदी केंद्र बडख़रा में काफी बेहतर व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। जिससे किसान काफी प्रशन्न हैं। खरीदी केंद्र में आने वाले किसानों के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था भी टैंकर के माध्यम से बनाई गई है। इसके अलावा अच्छे से तौल हो और किसानों की धान जमा हो जाए इसके लिए भी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई गई हैं। किसानों को धान तौल के बाद जमा होते ही उन्हें तत्काल रसीद दी जा रही है। खरीदी केंद्र बडख़रा के आसपास के गांवों के किसान यहां अपनी धान बिक्री करने के लिए लगातार आ रहे हैं। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं का पर्याप्त ध्यान रखा गया है। जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। किसानों को किसी तरह की दिक्कतें न हों इसके लिए सहायक समिति प्रबंधक बीरभान ङ्क्षसह भी लगातार ध्यान दे रहे हैं। उनके द्वारा किसानों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस वर्ष खरीदी केंद्र में काफी बड़ा स्थान होने से किसानों को धान बिक्री करने में आसानी हो रही है।
इनका कहना है।
धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडख़रा का इस बार खरीदी केन्द्र के लिए बडख़रा 740 में सीधी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किसानों के सुविधा के लिए इस बार करीब 7 एकड़ में व्यवस्था की गई है। 9 दिसम्बर से धान खरीदी केन्द्र शुरू हो गया है। 11 दिसम्बर तक 600 क्विंटल की खरीदी हुई है। धान खरीदी केन्द्र में जिले के किसान स्लाट बुक कर धान बेंच सकते हैं। अभी तक धान खरीदी केन्द्र में मोहनिया, अमरपुर, बडख़रा 734, बडख़रा 740, बडख़रा 739, बड़ोखर, कोष्टा, मिसिरगंवा, भेलकी, कुंआ, पैकिनिया, बूसी, चदैंनिया के किसान धान जमा करा चुके हैं।