हरियाणा मे विजय और जम्मू कश्मीर में पार्टी का शानदार प्रदर्शन मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व का परिणाम — सांसद,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने आज विधानसभा चुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है और जम्मू कश्मीर में अब तक का शानदार प्रदर्शन भाजपा ने किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व और पार्टी की लोकप्रिय नीतियों का परिणाम है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। आज हरियाणा की जनता ने आशीर्वाद देकर यह तय कर दिया है कि देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के साथ है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने चुनाव परिणामो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह काम किया, उसी का परिणाम है कि हम हरियाणा में लगातार तीसरी बार विजय हासिल की और जम्मू कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में पार्टी का अच्‍छा प्रदर्शन भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा एवं गृृहमंत्री अमित शाह की अथक मेहनत और कार्यकर्ताओं के प्रयास से संभव हो पाया है। मैं हरियाणा एवं जम्‍मू कश्‍मीर की जनता को मैं अपनी लोकसभा संसदीय क्षेत्र और मध्यप्रदेश की तरफ से शुभकामनाएं देता हूं।

hi
error: Content is protected !!
×