स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के अनन्य भक्त भगवान सिंह पंचतत्व मे विलीन,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। परम पूज्य स्वामी श्री अड़गड़ानन्द जी महाराज के अनन्य भक्त व क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक श्रद्धेय भगवान सिंह रोलसाहबसर जी का आकस्मिक देहावसान हो गया उनके अकस्मात निधन की जानकारी मिलते ही जयपुर के सांथ ही पूरे राजस्थान एवं देश मे शोक की लहर छा गयी ज्ञात हो श्री भगवान सिंह जी परमपूज्य गुरुदेव भगवान स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के अनन्य भक्त थे जो यथार्थ गीता के सिद्धांतो पर चलते थे पूरे राजस्थान मे यथार्थ गीता का उन्होंहे प्रचार -प्रसार किया एवं यथार्थ गीता को जन -जन तक पहुंचाने का उन्होंहे भरपूर प्रयास किया और गुरु महाराज के प्रति बड़े ही समर्पित भाव के भक्त थे पूज्य गुरुदेव भगवान के दर्शन हेतु उनका आश्रम मे बराबर आना जाना लगा रहता था शक्तेशगढ़, पालघर,फरीदाबाद, बरचर सर्वत्र वो दर्शन हेतु आते रहते थे। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,वसुंधरा राजे ,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सांथ ही वरिष्ठ नेता सतीश पुनिया, राजेन्द्र राठौर,ओम प्रकाश हुडला,अर्जुन राम मेघवाल,भंवर सिंह पलारा,भंवर सिंह भाटी,रविन्द्र सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह शेखावत,सहित पक्ष व विपक्ष के अन्य बड़े नेताओं के श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके अलावा गुरुदेव भगवान के आश्रम से जुड़े देशभर के भक्तजनो ने गहरा दुख व्यक्त करते शोक संवेदना प्रकट किए हैं।यथार्थ गीता का प्रचार प्रसार करना पूज्य स्वामी जी का दर्शन करना यथार्थ गीता के मार्ग पर चलते हुए उन्होंहे एक राज्य ही नही बल्कि पूरे देश भर मे अपनी एक अलग जगह बनाई थी।

hi
error: Content is protected !!
×