कुशमी में देर रात तक चला देवी जागरण,
तीन राज्यों के कलाकारों ने दी भक्ति और नृत्य की प्रस्तुति,
बीरबल समाचार सीधी। कुसमी में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहाँ सुबह शाम की आरती में काफी संख्या में भक्त जुटते हैं।जहाँ सोमवार को देवी जागरण के कार्यक्रम देररात तक चलता रहा। कुशमी में व्यापारी संघ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता,संतोष गर्ग शुख्खु पंडित ,अमित श्रीवास्तव, दिनेश सेन के अथक प्रयासों से कुसमी मुख्यालय भगवार चौराहे पर देवी प्रतिमा के समक्ष देवी जागरण का कार्यक्रम व्यापारी एकता संघ के नेतृत्व पर आयोजित किया गया, जब रात की चादर तानते ही कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जादू बिखेरना शुरू किया। तीन अलग-अलग प्रदेशों से आए कलाकारों ने अपने-अपने सांस्कृतिक रंग के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी माँ की भक्ति में लिपटी अविस्मरणीय प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। प्रसिद्ध गायकों ने देवी गीतों की मधुरता से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर उतरते ही वे अपनी आवाज़ में एक ऐसा जादू बिखेरने लगे कि हर दिल में भक्ति का संचार होने लगा। कलाकारों ने झाकियों के साथ नृत्य और नाटक के माध्यम से माता की महिमा का बखान किया। इस कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ,लालचंद गुप्ता सीधी व्यापारी संघ जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान उपाध्यक्ष,हीराबाई सिंह जिला.पंचायत सदस्य,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेषमणि पनिका, श्यामवती सिंह जनपद कुसमी अध्यक्ष,जमुनी देवी जनपद सदस्य एवं कुसमी मंडल के सभी नेता व्यापारी संघ सहित सभी कुसमी संघ पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रधानाध्यापक मनमोहन उपाध्याय सहित स्टाप इस कार्यक्रम मे सामिल रहे।