विहिप बजरंगदल ने वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा किया शस्त्र पूजन,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड सिहावल द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्थानीय बाकी, बघोर, केराई खण्ड में विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत प्रखण्ड सिहावल अध्यक्ष राजन शुक्ल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही जिला संस्कृत प्रमुख विद्या सागर शुक्ल प्रखण्ड मंत्री की विशेष उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर मंत्रोच्चारण पुष्प वर्षा कर शस्त्र पूजन किया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष राजन शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की उपासना करने वाला मनुष्य विजय प्राप्ति के लिए तत्पर रहता है। भारतीय संस्कृति सदा से ही वीरता और शौर्य की समर्थक रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति और समाज मे वीरता का प्रादुर्भाव हो इस कारण से दशहर का उत्सव मनाया जाता है। यदि कभी युद्ध अनिवार्य हो तो शत्रु के आक्रमण की प्रतीक्षा न कर उस पर हमला कर उनका पराभाव करना ही कुशल राजनीत है। भगवान राम के समय से यह दिन विजय प्रस्थान का प्रतीक निश्चित है। मराठा रत्न शिवाजी ने भी औरंगजेब के विरुद्ध इसी दिन प्रस्थान कर के हिन्दू धर्म का रक्षण किया था। ऐसी माना जाता है कि इस दिन जो कार्य आरंभ किया जाता उसमें विजय मिलती है प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रर्थना कर युद्ध के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह जगह पर मेले लगाये जाते है। यह भगवान राम की विजय और दुर्गा पूजा के रूप मे दोनो ही रूपों मे यह शक्ति पूजा का पर्व है हर्ष उल्लास का पर्व है। भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा जाता है, और समाज मे शक्ति का संचार हो इसलिए शस्त्र पूजन किया जाता है। जिला संस्कृत प्रमुख विद्या सागर शुक्ल ने कहा कि अपने सनातन धर्म को बचाना है तो समाज में शक्ति का संचार होना जरूरी है जो कि शस्त्र पूजन के से ही सम्भव है। धर्म रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी है। कार्यक्रम का आभार रमाकांत पाण्डेय ने व्यक्त किया। उक्त अवसर पर आनंद पाण्डेय, योगेश तिवारी, प्रह्लाद द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, घनश्याम द्विवेदी, सतीश तिवारी, मानेंद्र उपाध्याय, राज वर्मा, महेन्द्र सिंह, राजू वर्मा, कृषण बहादुर सिंह, बिट्टी रावत, बुटन रावत, धीरेश मिश्र प्रचार प्रसार प्रमुख उपस्थित रहें।

hi
error: Content is protected !!
×