लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का अपमान गंभीर चिंता का विषय – अजय सिंह
बीरबल समाचार मैहर। मध्यप्रदेश में पत्रकारों के हो रहे अपमान को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है प्रशासन तानाशाही रवैया अख्तियार कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए घातक है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि मैहर में जिला प्रशासन और अधिकारियों द्वारा पत्रकारों और मीडिया की उपेक्षा किया जाना गम्भीर चिंता का विषय है। मैहर जिले के गौरव दिवस पर हुए आयोजन में पत्रकारों को आमंत्रित न किया जाना,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का अपमान है। मैहर के अफसरों का तानाशाहीपूर्ण रवैया अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री को तत्काल संज्ञान लेकर पत्रकार विरोधी अफसरों पर लगाम लगाने और पत्रकारों का सम्मान बनाये रखने के लिये कार्यवाही करना चाहिये।