बीरबल समाचार सीधी। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने की दृष्टि से, और अपने आप को आधुनिक मानने वाले आज के हिंदू तरुणाइयों को सनातन और हिंदू संस्कृति से जोड़ने एवं एक संदेश देने के निमित्त हर वर्ष हिंदू जागरण मंच के मुखिया और कर्ताधर्ता सुमित जायसवाल का जन्मोत्सव संगठन के कार्यकर्ता गायत्री मंदिर में कई वर्षों से मनाया जा रहा है। जन्मदिवस एक आदर्श बने, समाज में एक मिशाल बने, लोगो के लिए प्रेरणादाई बने, लोग उसका अनुसरण करें, इन्ही सब विषयों पर पूर्ण विचार करते हुए संगठन के समस्त कार्यकर्ता यह आयोजन करते हैं। हर वर्ष कुछ नया, कुछ अनोखा, कुछ प्रेरणापूर्ण कार्य इस जन्मोत्सव के माध्यम से होता है, जैसे पिछले वर्ष कन्यापूजन, उसके पिछले वर्ष बुजुर्गो का सम्मान और इस वर्ष एक और अनोखा प्रयास, जिसमे हमारे शहर को हर समय स्वच्छ रखने वाले नगर पालिका परिषद के सभी सफाईकर्मी/सेवाकर्मियों का सम्मान किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत माता गायत्री के पूजन और मंत्रोच्चार से शुरू हुआ, तत्पश्चात सफाई कर्मियों सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हुआ। जिसका संचालन संगठन की सहसंयोजक श्रीमती पूनम तिवारी ने किया, जिसमे डॉक्टर वर्षा गौतम, पुनीत मणि त्रिपाठी, रोहित तिवारी, नीलेश शुक्ला ने कार्यक्रम और सुमित जायसवाल के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आभार सुमित जायसवाल ने व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, पत्रकार मनोज पांडेय, अमित बघेल, डॉक्टर अनूप मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद से भास्कर सिंह, पूर्व विभाग प्रचारक कृष्णकांत, ब्रम्हकुमारी से रेखा बहन, अर्चना बहन, डॉक्टर रंजना मिश्रा, महिला पतंजलि से सुजाता मिश्रा, पुष्पा सिंह, समाजसेवी आराधना सिंह, प्रशांत जायसवाल, राजेंद्र द्विवेदी, कमला प्रजापति, सुशील अग्रवानी एवं हिंदू जागरण मंच के जिला, नगर एवं खंड के कार्यकर्ता, वीरांगना वाहिनी की जिला एवं नगर की पदाधिकारी, एवं युवा वाहिनी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें।