जमीनी विवाद में भाभी ने देवर का काटा गुप्तांग, गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे परिजन, मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंर्तगत का,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार  सीधी। जमीनी विवाद में एक भाभी ने अपने देवर को गुप्तांग पर हमला कर दिया है, हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कुसमी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिले के आदिवासी अंचल कुसमी में कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने ही सगे देवर के गुप्तांग में ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जहां इलाज के लिए परिवार के अन्य लोगों ने कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कर दिया गया है जहां उसका इलाज अभी चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक भाभी ने अपने ही देवर के गुप्तांग में ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गुप्तांग से उसके खून बहने लगा जहां दौड़ता हुआ वह अपने मां-बाप के पास गया। जहां मां-बाप ने उसे रात 12 बजे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कर दिया और थाना कुसमी में पहुंचकर सूचना दी गई।घटना के संबंध में घायल युवक ने जानकारी देते हुए बताया है कि जमीनी विवाद का मामला था जहां भाभी ने उसे बुलाया था। इसके बाद उसने अपने हाथों में ब्लेंड पकड़ा हुआ था और उसने मेरे ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद मैं घायल हो गया और घर के अन्य लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कर दिया है।  इनका कहना है। घटना गुरुवार रात की है जहां इक 26 साल की भाभी ने 23 साल के अपने देवर का गुप्तांग काट डाला है ऐसी शिकायत आई है, फिलहाल हमने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

 

 

               भूपेश बैश,

          थाना प्रभारी कुसमी।

hi
error: Content is protected !!
×