गौ वंश को आवारा कहने से गौ वंश प्रेमियों को होती है पीड़ा- उदय कमल,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश दिनांक 16 अगस्त 2024 के परिपालन में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा आदेश जारी कर सीधी जिले के प्रमुख मार्गों पर 15 दिवस का विशेष अभियान चलाकर बेसहारा गौ वंश को नियंत्रण करने के लिए जिला एवं विकास खंड स्तर की समिति गठित की गई है जिसके संबंध में गौ वंश प्रेमी उदय कमल मिश्र अधिवक्ता द्वारा कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को पत्र भेंट कर बेसहारा गौ वंश जो मुख्य मार्गों पर विचरण कर रहे हैं उन्हें शासकीय गौ शालाओं एवं बाड़ों में रखने के पूर्व गौ वंश के आश्रय, भरण-पोषण, उपचार एवं देखभाल के लिए कुछ विशेष कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया है। मिश्र ने कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भेंट किए गए पत्र में अपेक्षा किया है कि गौ शाला एवं बाड़े में गौ वंश को रखने के पूर्व गौ वंश के भरण-पोषण, उपचार एवं समुचित देखभाल के लिए स्थाई तौर पर गौ सेवकों की नियुक्ति की जाय। घायल, गर्भवती , नवजात एवं दूध पिलाने वाली गौ माताओं को अलग गौ शालाओं में रखकर उनके भरण-पोषण, उपचार एवं समुचित देखभाल के लिए स्थाई गौ सेवको की नियुक्ति किया जाय। घायल ,असमर्थ गौ वंश के उपचार एवं परिवहन के लिए जिला एवं विकास खंड में एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाय। घायल गौ वंश के उपचार के लिए जिले के सभी पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्सक एवं कम्पाउन्डरो की व्यवस्था किया जाय। ऐरा प्रथा के संदर्भ में कार्यालय कलेक्टर सीधी के आदेश क्रमांक/1851/प,क्रू,/2022-23/सीधी दिनांक 17/09/2022 के आदेश का क्रियान्वयन किया जाय। गौ वंश के संदर्भ में गौ वंश प्रेमी डॉ रंजना शुक्ला, पूनम तिवारी, डॉ धर्मेन्द्र द्विवेदी, विश्वनाथ गुप्ता,कमल कामदार, पियूष खरें, सीताशरण शर्मा, आशा मिश्रा, उमा प्रसाद शर्मा, धर्मोंत्तम पांडे, सुनील कामदार, अनसारुल हक, युनूस सिद्दीकी,जय सिंह चौहान, विवेक तिवारी, संजय सिंह, सुरेश तिवारी, रविराज सिंह परिहार,भक्त राम नामदेव, बाबू जेठानी, सुनील कुमार सोलंकी, भागवत सिंह, करुणा निधान पांडेय, दीप्ति लखेरा, अमरेन्द्र द्विवेदी, अतुल मिश्रा, अनूप द्विवेदी, राजेश कुशवाहा, मनीष द्विवेदी, दीपेन्द्र तिवारी, रामायण मिश्र, प्रिंस दीक्षित, विनय गुप्ता, मीनाक्षी द्विवेदी, जवाहर लाल गुप्ता, डॉ अंबे मिश्र, हरिहर प्रसाद गौतम, सर्वोत्तम पांडे, डॉ अजीज तिवारी, आशीष केशरी, योगेश तिवारी,बद्रीश मिश्र, दीपांशु पांडे, राजन शुक्ल, यज्ञनारायण सोनी, भूपेन्द्र पांडे ने जिला प्रशासन से गौ वंश के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में ने उपरोक्त कदम उठाने की अपील की है।

hi
error: Content is protected !!
×