हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर रामपुर नैकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार,
बीरबल समाचार सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रवींद्र वर्मा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एस.डी.ओ.पी. चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
मामले का विवरण: दिनांक 14/06/2025 को प्रातः लगभग 8:00 बजे ग्राम मढ़ा से सूचना प्राप्त हुई कि राममणि कुशवाहा पिता द्वारिका प्रसाद (उम्र 58 वर्ष) की मारपीट से आयी चोटों के कारण मृत्यु हो गई है तथा परिजन शव को अंतिम संस्कार हेतु प्रयागराज ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना रामपुर नैकिन पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की पुष्टि की। मृतक राममणि कुशवाहा को घर पर मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के पुत्र से पूछताछ कर देहाती मर्ग इंटीमेशन लेख कर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। पंचनामा कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया मृतक के पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाहा (उम्र 28 वर्ष) के विरुद्ध धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम: निरीक्षक सुधांशु तिवारी (थाना प्रभारी), उप निरीक्षक चक्रधर प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक संजय सोनी, राशिरमण मिश्रा, प्रआर. संदीप वर्मा, प्रसन्न मिश्रा, आर. महेन्द्र तिवारी, अंकित मिश्रा, दिवाकर तिवारी, सैनिक शशिशेखर उपाध्याय
सीधी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं न्याय हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
“अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही – सीधी पुलिस का संकल्प”