सीधी विधानसभा के बरमबाबा और सीधी ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न,

संगठन में तय होगी जबाबदारी, निष्ठा है पैमाना :- रिपुन बोरा,
संगठन में सभी वर्गों को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व : -ज्ञान सिंह,
बीरबल समाचार सीधी। संगठन सृजन अभियान के तहत् सीधी विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक सीधी और बरमबाबा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री असम शासन रिपुन बोरा के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रिपुन बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण संगठन संगठन में पदाधिकारी बनने का पैमाना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि नए गठन में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व संगठन में दिया जाएगा युवाओं को संगठन में ज्यादा से ज्यादा स्थान मिलेगा मातृशक्ति को पार्टी से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
इनकी रही विशेष उपस्थिति बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, महामंत्री नवीन सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सीधी विवेक सिंह दीपू,ब्लॉक अध्यक्ष बरमबाबा सुंदरलाल सिंह, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बरमबाबा रविनाथ गोस्वामी, कल्लू जायसवाल सानेंद्र सिंह रेखा सोनी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विधानसभा के ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं बीएलए साथी उपस्थित रहे।