गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 03 मामलों में आरोपियों को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ गांजा जब्त,
बीरबल समाचार सीधी: पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री, एवं एस.डी.ओ.पी. चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध अभियान चलाकर पृथक-पृथक तीन मामलों में कार्यवाही की गई है। इन मामलों में गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 02 किलो 970 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। सभी कार्यवाहियां संबंधित थाना प्रभारियों की नेतृत्व में की गईं।
प्रथम कार्यवाही– थाना प्रभारी कमर्जी उनि. विवेक द्विवेदी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शिवपुरवा निवासी संगीता पटेल अपने घर में गांजा छिपाकर अवैध बिक्री कर रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। तलाशी में आलमारी से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित मूल्य ₹12,000) बरामद किया गया।आरोपिया संगीता पटेल पति शिवपुजन पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरवा थाना कमर्जी को गिरफ्तार कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया एवं न्यायालय में पेश किया गया।
टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: उनि. विवेक द्विवेदी, प्रआर अभय वर्मा, राजू जायसवाल, आरक्षक शुभम सिंह, नीरज सिंह एवं महिला आरक्षक अंजली कुशवाहा।
द्वितीय कार्यवाही– थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय को 12.06.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पथरौही निवासी रामसिया कुशवाहा द्वारा अपने घर में अवैध गांजा बिक्री हेतु रखा गया है। दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 किलो 170 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹15,000) बरामद किया गया। आरोपी रामसिया कुशवाहा पिता गणेश कुशवाहा, उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: निरीक्षक राजेश पाण्डेय, सउनि रामसिया सोनवंशी, प्रआर रामसुन्दर साकेत, आरक्षक राजकमल भुर्तिया, राजधर विश्वकर्मा एवं प्रभात तिवारी।
तृतीय कार्यवाही– थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को सूचना प्राप्त हुई कि गांधीग्राम निवासी शिवनाथ यादव (पिता रामजियावन यादव, उम्र 65 वर्ष) के पास अवैध गांजा बिक्री हेतु रखा गया है। दबिश के दौरान 600 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹6,000) बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि गोविंदलाल साकेत, प्रधान आरक्षक लल्लू, महाराणा, गुरु प्रसन्न, आरक्षक के.पी. सिंह एवं महिला आरक्षक कृति त्रिपाठी।