जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जल ही जीवन है, यह हम सब जानते है। यह सत्य है कि जल के बिना हम धरती अथवा किसी भी अन्य ग्रह पर जीवन की परिकल्पना नही कर सकते है। संसार के प्रत्येक प्राणी के जीवन का आधार जल ही है। धरती पर कोई ऐसा कोई प्राणी नही है जिसे जल की आवश्यकता न हो। जल जीवन के लिए नितांत आवश्यक है। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को विशेष महत्व देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 30 मार्च 2025 को पवित्र क्षिप्रा नदी के तट से जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य की जल संरचनाओं, नदियाँ, तालाब, कुएँ, बावड़ियाँ आदि का संरक्षण एवं पुनरुद्धार करना है। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनपद पंचायत कुसमी की ग्राम पंचायत केशलार,जनपद पंचायत मझोली की ग्राम पंचायत महखोर, जनपद पंचायत सीधी की ग्राम पंचायत रामगढ़ नं.1 तथा जनपद पंचायत सिहावल की ग्राम पंचायत समरदह एवं महुआर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंर्तगत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंर्तगत पूर्व से निर्मित जल संरचनाओं के संरक्षण तथा संवर्धन के कार्य कराये गये साथ ही नवीन जल संरचनाओं के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×