छह माह से फरार दुष्कर्म के इनामी आरोपी को चुरहट पुलिस ने किया गिरफ्तार,
बीरबल समाचार सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चुरहट उप निरीक्षक दीपक सिंह बघेल के नेतृत्व में कार्य करते हुए चुरहट पुलिस ने 06 माह से फरार चल रहे एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी पर ₹5,000/- का ईनाम घोषित था।
घटना का विवरण: थाना चुरहट क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी राजेश सोंधिया पिता पप्पू सोंधिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी मसुरिहा पड़खुरी थाना जमोड़ी, जिला सीधी (म.प्र.) घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा ₹5,000/- के नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। साथ ही माननीय विशेष न्यायालय जिला सीधी द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। थाना चुरहट की पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए फरार आरोपी राजेश सोंधिया को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय जिला सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से आरोपी को जेल भेजने का आदेश जारी किया गया।
टीम का योगदान:- इस सफलता में थाना प्रभारी उनि. दीपक सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र बागरी, प्रधान आरक्षक करन तिवारी, आरक्षक प्रवीण कुमार सिंह एवं महिला आरक्षक अंजू वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।