विकसित कृषि संकल्प अभियान में मत्स्य पालन संबंधी जानकारी दी जा रही,

बीरबल समाचार सीधी। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देकर बताया है कि कृषि तथा सम्बद्ध विभागो की शासकीय योजनाओं तथा नवीन तकनीकों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कृषक संगोष्ठी एवं शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान मत्स्य पालन विभाग जिला सीधी द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य पालन की उन्नत तकनीकों की जानकारी मत्स्य कृषकों को प्रदाय की जा रही है। मत्स्य पालन की गतिविधियों से जुड़े समस्त मत्स्य कृषकों तथा हितधारकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने निकटतम ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविर/कृषक संगोष्ठी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो कर मत्स्यपालन के क्षेत्र में प्रचलित नवीन तकनीकों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त सकते हैं।