तहसील न्यायालय में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
बीरबल समाचार सीधी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा शुक्रवार दिनांक 06.06.2025 को तहसील अधिवक्ता संघ सिविल न्यायालय चुरहट में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में व्यवहार न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्री लालता सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 भरण-पोषण एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के साथ-साथ नालसा, सालसा एवं राज्य शासन की विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोकोपयोगी लोक अदालत, मध्यस्थता योजना की जानकारी दी। शिविर में श्री मनीष कौशिक द्वारा उपस्थित आमजन को नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नालसा एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, आदिवासियों को उनके अधिकार संबंधी की जानकारी दी। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्री लालता सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ चुरहट विनोद सिंह, पी.एन.गिरी, आर.एन. त्रिपाठी सहित तहसील न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
6