सेना के सम्मान में कांग्रेसजनों द्वारा निकाली गई जय हिंद यात्रा,

सेना का अपमान करने वाले भाजपा के मंत्रियों को जनता नहीं करेगी माफ़:- कांग्रेस,

यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता,

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय सेना के सम्मान में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में जय हिंद यात्रा और संविधान बचाओ रैली निकाली गई। जय हिंद यात्रा जवाहर कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई।यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारतीय सेना के साहस और पराक्रम के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।

 

भारतीय सेना के अदम्य साहस शौर्य और पराक्रम को देश नमन करता है:-ज्ञान सिंह,

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जय हिंद यात्रा के दौरान कहा कि भारतीय सेना देश की असली हीरो है हर भारतीय सेना के अदम्य साहस शौर्य और पराक्रम को नमन करता है हमारी सशस्त्र सेनाओं ने बहादुरी अद्वितीय साहस रणनीतिक क्षमता के साथ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया हम सबको भारतीय सेना पर गर्व है जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा उपाय में चूक, राष्ट्रीय सुरक्षा से निपटने के सरकार के तरीके एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका की चिंताजनक भागीदारी पर सरकार की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल खड़ा होता है उन्होंने आगे कहा कि सेना के वीर जवानों पर अपमानजनक टीका टिप्पणी करने वालों को कभी माफ नहीं किया जायेगा।प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक कामयाब बनाने वाले सेना के जवानों पर बेतुकी टिप्पणी करना स्वीकार नहीं है।कांग्रेस ने दोनों भाजपा नेताओं से इस्तीफे की मांग की। जय हिंद यात्रा और संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण पूर्व अध्यक्ष जिला पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज के जनप्रतिनिधि सहयोगी संगठनों प्रकोष्ठों एवं अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बीएलए साथी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताबंधु भारी संख्या में शामिल रहे।

 

 

इनकी रही उपस्थिति,

 

 

जय हिंद यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया विधायक प्रतिनिधि चुरहट भारत सिंह पूर्व संगठन प्रभारी सुरेश प्रताप सिंह वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा महिला प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू महामंत्री नवीन सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री दिनेश पाठक जय सिंह भूपेंद्र सिंह अब्दुल मजीद हरिहर सोनी विवेक सिंह दीपू अरविंद तिवारी संकट प्रदीप द्विवेदी शीला रानी साकेत नीलम सिंह कृतिम सिंह गौरी साकेत शशि कला द्विवेदी मेनका प्रभात सिंह जान आलम अरविंद सिंह रोशन यज्ञराज साहू रविनाथ गोस्वामी सुंदरलाल सिंह विनोद विश्वकर्मा ललवेंद्र सिंह राणा प्रताप सिंह संतोष तिवारी जय सिंह रामविलास पटेल गोविंद गुप्ता सनेंद्र सिंह ऋषभ सिंह रमेश साकेत सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

hi
error: Content is protected !!
×