जनकल्याणी पर्व के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय मड़वास में निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। शासकीय महाविद्यालय मड़वास में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. आई.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में लोकव्यापी जनकल्याणी पर्व के तारतम्य में द्वितीय दिवस में देवी अहिल्याबाई जीवन और दर्शन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई छात्र/छात्राओ ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान पर छात्रा कुमारी प्रिया द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर मंदाकिनी तिवारी एवं तृतीय स्थान पर प्राची गुप्ता रही। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. ज्योति रजक और डॉ. निशा सिंह थी। निबंध प्रतियोगिता में कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक अग्निहोत्री, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. आकांक्षा मिश्रा, डॉ. कमलेश जायसवाल, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ पंकज मिश्रा डॉ. रामधारी जायसवाल, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. बाबा हरिनन्द, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. लक्ष्मीकांत कुशवाहा, श्री अनिल केवट सहित महाविद्यालय के छात्र/छात्राए उपस्थित थे।

hi
error: Content is protected !!
×