नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने किया हिरन नाला सफाई का निरीक्षण,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विगत तीन दिनों से चल रहे हिरन नाला के सफाई का नगर पालिका की अध्यक्ष काजल वर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्य को तीव्र गति से चलते रहने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि लगातार चौथे दिन वार्ड क्रमांक 19 से प्रारंभ होकर वार्ड क्रमांक 6 इंदिरा नगर की तरफ बह रहे हिरन नाले की सफाई का कार्य जोर शोर से चल रहा है। निरीक्षण में लक्ष्मीकांत शुक्ला भी उपस्थिति रहे।

hi
error: Content is protected !!
×