मोदी और भाजपा राज में लोकतंत्र एवं संविधान सुरक्षित नहीं देश में अघोषित आपातकाल :- कांग्रेस,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध की भावना एवं संकीर्ण मानसिकता के विरोध में देशव्यापी धरना प्रदर्शन के तारतम्य में सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर सीधी को सौंपा।
भाजपा राजनीतिक रंजिश में देश के प्रजातांत्रिक मूल्यों पर प्रहार कर रही है:-अजय सिंह राहुल,
यूपीए की संयोजक सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जसीट दाखिल करने के मामले पर मोदी सरकार की दमनकारी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की मनमानी और अन्यायपूर्ण जब्ती तथा पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करना यह कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है यह कानून के शासन का ढोंग रचती एक राज्य प्रायोजित अपराध है। सोनिया गांधी,राहुल गांधी और हमारे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करना राज्य सत्ता का भयानक दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनीतिक डराने-धमकाने का एक घटिया प्रयास है, जो पूरी तरह पागलपन की हद तक पहुँच चुका है। यह प्रतिशोध की राजनीति का निकृष्टतम रूप है। अजय सिंह राहुल भैया ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं रहेगा। हमने पहले भी लोकतंत्र और संविधान के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करेंगे। सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए सर्वोपरि है श्री राहुल भैया ने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिशोध और डराने की राजनीति के खिलाफ और दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही पर कांग्रेस अपना प्रबल विरोध दर्ज कराती है प्रतिशोध की भावना से ऐसी कार्यवाही प्रजातांत्रिक मूल्यों के लिए घातक है।
मोदी सरकार बदले की भावना से कर रही है सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग:-ज्ञान सिंह
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है जो लोकतंत्र की आत्मा को निरंतर घायल कर रही है उन्होंने आगे कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है स्पष्ट है कि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता से गांधी-नेहरू परिवार को बार-बार अपमानित करने का असफल प्रयास कर रही है। ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि लगातार यह देखा जा रहा है कि भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी एजेंसियों का मनमाना दुरुपयोग किया जा रहा है! इससे यह स्पष्ट है कि एक राजनीतिक हथियार के रूप में एजेंसियों को प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जन-जन तक जाएगी और भाजपा सरकार के काले कारनामों को जनता को बताएगी आने वाले समय में देश और प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
कांग्रेस के अन्य सभी वक्ताओं ने भी मोदी और भाजपा सरकार के ऊपर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग करने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश से लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करना चाहती है। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत बदले की भावना से दाखिल आरोप पत्र को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी धरना प्रदर्शन कर “महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग की हैं कि” आप भारत के संविधान की संरक्षक हैं, कृपया इस गंभीर प्रकरण में स्वतः संज्ञान लें और केंद्र सरकार से जवाब तलब करें कि बिना किसी मूल शिकायत के किस आधार पर वर्षों पुराने प्रकरण को पुनः खोलकर विपक्ष के शीर्ष नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है?
राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की आड़ में लोकतंत्र को कुचलने की साजिश को रोका जाए। देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाने हेतु भी आप तत्काल हस्तक्षेप करें।
इस प्रकार की कार्यवाहियों पर तत्काल निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक जांच की व्यवस्था हो, जिससे देश की जनता के बीच एजेंसियों की निष्पक्षता और लोकतंत्र की साख बची रह सके। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी आनंद सिंह,रुद्र प्रताप सिंह बाबा,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया,नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा,उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा, पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह, प्रदेश महामंत्री कुमुदनी सिंह, उपाध्यक्षआकाश सिंह रिंकू,दिनेश पाठक, महामंत्री नवीन सिंह,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू,प्रवक्ता पंकज सिंह ब्लाक अध्यक्ष रामविलास पटेल,प्रदीप द्विवेदी,अरविन्द तिवारी संकट,विवेक सिंह दीपू,रवीनाथ गोस्वामी,लालवेन्द्र सिंह,राणा प्रताप सिंह,अब्दुल मजीद,अब्दुल आफीज,अरविन्द सिंह रोशन,धीरेस सिंह,अशोक कोरी भूपेंद्र सिंह जामोडी अखंड सिंह,विनोद विश्कर्मा,नागेश्वर साकेत आईटी अध्यक्ष,गफुर खान,सानेन्द्र सिंह,शशिकला द्विवेदी, शीलारानी साकेत,मधुरी सिंह,मेनका प्रभात सिंह,कृतिमा सिंह,गौरी साकेत,सुशीलारानी साकेत,तारा सिंह,रेखा सिंह,प्रियंका सिंह,रीना सिंह,रीना मिश्रा,कमलेन्द्र सिंह डब्बू,विजय सिंह लकोड़ा,कृष्णदेव सिंह के डी,रोहित विश्वकर्मा,विजय द्विवेदी, धीरु सिंह मौरा,राहुल सिंह,सारतेन्दु तिवारी,रामकुमार सिंह दादू,अखिलेश सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवासरत प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षगण, पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठों के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी गण, सभी बीएलए एवं बूथों के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।