अंबेडकर जयंती पर संविधान बचाने के लिए लड़ने वाले मिशाबंदियों का भाजपा ने किया सम्मान,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिन्होंने आपातकाल की यातनाएँ सही, ऐसे मीसाबंदियों का राष्ट्र सदा ऋणी रहेगा, उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। इस भाव से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सीधी में मीसाबंदी यदुनाथ सिंह, मंगलेश्वर सिंह एवं श्री बाला प्रसाद गुप्ता के निवास पहुँच कर शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया।

hi
error: Content is protected !!
×