बाबा साहेब के विचार समानता, न्याय और मानवता की बात करते हैं,

भाजपा कर रही संविधान की आत्मा पर हमला- पंकज,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को जब देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाता है, तो यह केवल एक महापुरुष के जन्म की स्मृति नहीं होती, यह हमारे संविधान,हमारे लोकतंत्र और हमारे अधिकारों की रक्षा का संकल्प भी होता है। आज जब भारत एक संकट के दौर से गुजर रहा है, तो अंबेडकर की विचारधारा पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। उनका जीवन,उनका संघर्ष और उनके विचार आज के भारत के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ हैं।बाबा साहब अंबेडकर ने भारत को एक ऐसा संविधान दिया जो समता,स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने देश को एक ऐसा ढांचा प्रदान किया,जिसमें हर नागरिक को बराबरी का अधिकार मिले,चाहे उसका धर्म,जाति,लिंग या वर्ग कोई भी हो। परन्तु आज वही संविधान खतरे में है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है,वह बेहद चिंताजनक है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष को दबाने के लिए हो रहा है और न्यायपालिका पर भी राजनीतिक दबाव की आशंकाएं जताई जा रही हैं। यह उस लोकतंत्र की आत्मा को चोट पहुंचाता है, जिसे अंबेडकर ने अपने खून-पसीने से सींचा था।

hi
error: Content is protected !!
×