पंकज सिंह बने मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष,
चुरहट विधायक अजय सिंह, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने दी शुभकामनाएं,
बीरबल समाचार सीधी। पंकज सिंह को मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर संगठन की आशानुरुप निष्ठा एवं समर्पित भाव से कार्य कर कांग्रेस की रीति-नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का बड़ी जवाबदारी सौपी गई।पंकज का राजनीतिक सफर दिग्विजय सिंह कि कांग्रेस सरकार के समय सेवादल कि ट्रेनिंग ले कर सेवादल के एक कार्यकर्त्ता के रूप में हुई, उसके बाद उन्हे 2016 में विधानसभा का सोशल मीडिया का अध्यक्ष बनाया गया फिर 2017 में उन्हे सोशल मीडया कि जिले कि कमान अध्यक्ष बना कर सौपी गई फिर उन्हे जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया गया अब उन्हे मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया में उपाध्यक्ष बना कर बड़ी जवाबदारी दी गई है। पंकज सिंह ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। पंकज सिंह की नियुक्ति पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित पूर्व विधायक तिलकराज सिंह, पंजाब सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह बाबा, राजेंद्र सिंह भदौरिया, बसंती देवी कोल, भारत सिंह, गोमती प्रसाद पांडे, सुरेश प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह, जनपद अध्यक्ष रामपुर नैकिन उर्मिला साकेत, जनपद अध्यक्ष सिहावल राजकुमारी पटेल, जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, उपाध्यक्ष नगर परिषद अजय पांडे,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल, जनपद उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, जनपद उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता ने शुभकामनाएं दी हैं।