स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आर्थिक दृष्टि से हो रही है सशक्त – सरपंच आशुुतोष द्विवेदी,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। विकासखण्ड प्रबंधक म.प्र.डे.रा.ग्रामीण आजीविका मिशन सिहावल ने जानकारी देकर बताया कि कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज के निर्देशन में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखण्ड सिहावल के ग्राम पंचायत बघोर में सैकड़ो महिलाओं की उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर म.प्र. सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रसारण को टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया व सुनाया गया। साथ ही विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आज का दिन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सम्मान और सशक्तीकरण के जागरूकता फैलाने का माध्यम बनता है और आजीविका मिशन से जुड़कर स्व सहायता समूह की महिलायें आर्थिक दृष्टि से सशक्त हो रही हैं। लखपति दीदी बन रही है। इसीलिये विशेष महिला ग्राम सभा आयोजन कर उनसे जुडे़ हुये विषय पर विशेष चर्चा की जा रही है।  कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई एवं लखपति दीदी को सम्मानित किया गया। उजाला संकुल स्तरीय संगठन की श्रीमती सीता मिश्रा द्वारा बताया गया कि हमारे संगठन के साथ ही पांच संकुल स्तरीय संगठन व 193 ग्राम संगठन के माध्यम से महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समूह की बहने, पंच एवं ग्राम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×