स्व.अर्जुन सिंह स्मृति चिकित्सा शिविरः 10 हजार मरीजों का उपचार

स्व.अर्जुन सिंह स्मृति चिकित्सा शिविर का दूसरे दिन समापन

चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने  सभी का जताया आभार

बीरबल समाचार सीधी सर्रा । स्व.अर्जुन सिंह स्मृति चिकित्सा शिविर में करीब 10 हजार मरीजों का उपचार किया गया।
सर्रा चुरहट में आयोजित दो दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आज शाम समापन हो गया। करीब एक हजार गंभीर मरीजों को उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया। भोपाल रेफ़र किये गये मरीजों के साथ एक-एक सहायक भी भेजे गये। भोपाल गये मरीजों के आने-जाने एवं ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था राहुल भैया के द्वारा की गई है।दाऊ साहब स्व. अर्जुन सिंह स्मृति नि: शुल्क चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ दाऊ साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ किया गया। चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ. अजय गोयनका, अजय सिंह राहुल भैया, नगर निगम सिंगरौली की पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह, जिला पंचायत सीधी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शाह, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की अध्यक्ष श्यामकली साकेत ने दाऊ साहब के प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। शिविर समापन के बाद शाम को चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने चिरायु हॉस्पिटल भोपाल के चिकित्सकीय दल एवं समस्त स्टाफ, सहयोगी वॉलिंटियर्स साथियों, प्रेस, पुलिस कर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर की सफलता आप सभी के अथक मेहनत और समर्पण के कारण ही संभव हो सकी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी आप सभी का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।

गंभीर रोग से पीड़ित मरीज भोपाल रवाना –

कल स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिवस तकरीबन साढ़े तीन हजार मरीजों की आमद दर्ज गई थी। जिनमें से 480 मरीज गंभीर रोग से ग्रस्त पाए गए। जिन्हें गहन चिकित्सा सुविधा के लिए भोपाल चिरायु मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। जिसमें 214 मरीजों को उनके सहायक परिजनों के साथ विशेष बस द्वारा भोपाल भेजा गया। आज सुबह अजय सिंह राहुल भैया ने इन विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मरीज को यात्रा में किसी तरह की तकलीफ ना हो, भोजन पानी तथा आकस्मिक उपचार के लिए मेडिकल स्टाफ तथा वॉलिंटियर साथ भेजे गए हैं। वहीं आज दूसरे दिन शाम को करीब 500 गंभीर मरीजों एवं उनके साथ एक सहायक को भोपाल रवाना किया गया।

शिविर में रही भोजन की निःशुल्क व्यवस्था –

शिविर स्थल में आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई थी। कल शिविर के प्रथम दिवस लगभग साढ़े छै हजार लोगों ने दोपहर भोजन ग्रहण किया। आज भोजन करने वालों की संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई । रोगियों के अलावा मेडिकल स्टाफ, वॉलिंटियर्स तथा विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे टीम के सदस्यों के भी भोजन तथा नाश्ता की अलग से व्यवस्था की गई थी।

वॉलिंटियर्स का अनुशासन सराहनीय-

कांग्रेस तथा उसके अन्य आनुषंगिक संगठनों के लगभग 200 समर्पित कार्यकर्ता बतौर वॉलिंटियर शिविर स्थल में आत्मानुशासित ढंग से मरीजों की सेवा में लगे हैं। यह सभी अजय सिंह राहुल भैया की टीम के निष्ठावान सदस्य है। जिन्हे शिविर स्थल में विभिन्न सेवा कार्यों में तैनात किया गया है। जो कमांडर इन चीफ डॉ महेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में अपने कार्यों में मुस्तैद है। इतने विशाल और भव्य आयोजन के व्यवस्था एवं सफलता का दायित्व इन्हीं वालंटियर के भरोसे रहता है।

मरीजों की दूसरे दिन आमद पांच हजार-

आज शिविर के अंतिम दिन पंजीकृत मरीजों की संख्या का आंकड़ा 5000 तक पहुंच गया जिसमें लगभग 500 गंभीर रोगियों को रेफर किया गया। जिन रोगियों को आगे जांच की आवश्यकता नहीं है या रेफर नहीं किया गया है उन्हें पर्याप्त मात्रा में निःशुल्क दवाई वितरित की गई।

शिविर में इनकी भी रही खास उपस्थिति –

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अनूप मिश्रा, डॉ. श्रीमती बबीता खरे,डॉ. एस बी खरे,डॉ. महेंद्र सिंह चौहान,सुखेन्द्र सिंह बन्ना,जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह,रुद्र प्रताप सिंह,आनंद सिंह चौहान,आंनद सिंह शेर,दान बहादुर सिंह चौहान,राजेंद्र सिंह भदौरिया,अजय पांडेय,देवेन्द्र सिंह दादू,ज्ञानेंद्र,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी,उमेश कुमार सिंह भरतपुर, कमलेश त्रिपाठी गड़हरा मृगेंद्र सिंह ,गोविंद सिंह,ललित द्विवेदी,महिपत ,संतोष पांडेय, रमाकांत पाण्डेय चुरहट, रामबिहारी पाण्डेय रैदुअरिया नरेंद्र पाण्डेय उर्फ डाक्टर, आर के सिंह ,नवीन सिंह , पंकज सिंह बांगढ़, सुरेश प्रताप  सिंह,ओमकार सिंह करर्चुली,अश्वनी सिंह परिहार,राजभान सिंह,गिरीश सिंह ,अभय सिंह होली भैया,डां. अजीत पांडेय,संदीप सिंह,शिवप्रसाद प्रधान,मानवेंद्र सिंह नीरज,रमाशंकर पटेल,अजय शुक्ला, अशोक शाह,श्रीमती सरस्वती सिंह,रेणु शाह ,कमलेश सिंह ,बसंती कोल,शशिकला द्विवेदी,मोनिका गुप्ता,स्नेहलता सिंह,लक्ष्मी सिंह परिहार,किरन सिंह,रेखा सिंह,कुमुदिनी सिंह,सुशीला साहू,तारा सिंह गीता कुशवाहा,गोल्डी शुक्ला, ऋचा पाण्डेय,कृतिमा सिंह,नीलम सिंह,प्रियंका सिंह,सरोज सिंह,अंजली पटेल,सुमन पटेल,पुष्पा सिंह,किरण पांडेय,गुलशन निशा आदि शामिल रहे।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×