बूथ क्रमांक 270 में भाजपा जिला अध्यक्ष ने सुनी मन की बात, कार्यकर्ताओं से की चर्चा,
बीरबल समाचार सीधी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम बरम बाबा मंडल के बिसुनी टोला के बूथ क्रमांक 270 मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मन की बात कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में हो रहे कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की मनोबल बढ़ाने वाली जानकारी प्राप्त होती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सूबेदार यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, जिला महामंत्री विनोद साकेत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।