विधायक रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बूथ क्रमांक 242 वार्ड नं 24 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।मन की बात के पश्चात आम जनों को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं लाभदाई होता है। इसमें बताई गई जानकारी जैसे महाकुंभ एवं देश की सांस्कृतिक धरोहर, संविधान निर्माता की व्याख्यान बहुमूल्य धरोहर है। इसलिए हम सभी को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर सुना चाहिए।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, मोतीलाल पटेल, शत्रुघ्न तिवारी, पुनीत नारायण शुक्ला, रविचंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, पार्षद श्रीमती गीता प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अरुण कुमार भूर्तिया हित पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×