महिलाओं की सुरक्षा के लिए मकर संक्रांति मेले में जागा प्रशासन,
युवाओं की हुंकार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मजबूर किया,
बीरबल समाचार सीधी। जिले के युवाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब वे समाज के हित में खड़े होते हैं, तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी उनके साथ खड़ा होना पड़ता है। मकर संक्रांति मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन की चुप्पी तोड़ते हुए एनएसयूआई प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार, समाजसेवी दिग्विजय सिंह, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज कुशवाहा ,रतनिश सोनी नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सीधी,
दीपक शुक्ला सोनतीर पटेहरा, रोहित द्विवेदी बम्हनी ने बड़ा कदम उठाया। विक्रांत सिंह परिहार ने अगुआई करते हुए महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडीएम सीधी अंशुमान राज को पत्र लिखा। इस पत्र ने प्रशासन को झकझोर दिया और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए एडीएम ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। अब सोन नदी के सभी घाटों पर महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। इस ऐतिहासिक पहल के लिए युवाओं ने प्रशासन को आईना दिखाया और यह साबित किया कि अगर इरादे नेक हों, तो बड़े बदलाव संभव हैं। इस मानवीय कदम के लिए एडीएम अंशुमान राज सर का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं ने यह संदेश दिया कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास भी कराती है। सीधी के युवाओं की यह पहल समाज के लिए प्रेरणा और प्रशासन के लिए एक चुनौती है।