मोहन सरकार का प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए रहा समर्पित – रीती पाठक
विकास का पर्याय भाजपा सरकार — देव कुमार
मोहन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता
बीरबल समाचार
सीधी। मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी,एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था।
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्ष की उपलब्धियां का बखान करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की। वही पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान ने किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है।हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने अपनी एक वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के
लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे अन्य वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान से करोड़ों लोग हुए लाभान्वित
विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि
प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जल समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जा रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओ में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथविभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार भाजपा सरकार में इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड रुपए का भुगतान किया गया, संभल 2 के अंतर्गत एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ, 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 8 लाख से अधिक परिवारों का साकार हुआ है घर का सपना। किसान कल्याण के लिएप्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी, रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को एक हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपए बोनस का भुगतान होगा।
प्रदेशवासियों का हो रहा सशक्तिकरण
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार का स्वरोजगार ऋण वितरण हुआ, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, प्रदेश की लगभग 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। 1 लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी है।
प्रदेश में युवाओं को मिल रहे रोजगार, घोषित हुआ औद्योगिक वर्ष
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में घोषित किया गया है।अब तक संपन्न हुई 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन ,जबलपुर,ग्वालियर, सागर ,रीवा और नर्मदा पुरम से रुपए 2.07 लाख करोड ,मुंबई, बेंगलुरु ,कोयंबटूर ,कोलकाता में किए गए रोड शो कार्यक्रमों में रुपए 1 लाख करोड़ से अधिक की निवेश, भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपए 20 हजार करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री जी के यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
विकास के साथ विरासत भी
पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रदेश में जहां एक और विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर विरासत को भी सहेजने कार्य किया जा रहा है।
विक्रमोत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ कर भारतीय काल गणना परंपरा का साक्षात्कार पूरी दुनिया से कराया गया, 1450 किलोमीटर लंबी श्रीराम वन गमन पथ निर्माण का निर्णय लिया गया, सुशासन बनाए रखने के लिए साइबर तहसील से नामांतरण और बटवारा जैसे राजस्व प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण प्रारंभ किया गया, चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय सुशासन और कार्यदक्षता का उदाहरण बना। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एमओयू हुआ है, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश और राजस्थान को मिलाकर बनेगा देश का सबसे बड़ा चीता कॉरिडोर, पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर एवं 50 कांस्टेबल की नियुक्ति होगी। 4 हजार 197 करोड़ की लागत से जावद- नीमच दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है। सिंहस्थ 2028 की तैयारी प्रारंभ, टास्क फोर्स का गठन हुआ,संकल्प पत्र 2023 उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ हुआ है ,इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, रीवा, सिंगरौली, उज्जैन एवं खजुराहो के मध्य संचालन शुरू हुआ। ग्वालियर में देश में सबसे कम समय में बनकर तैयार हुए, मध्य प्रदेश की सबसे बड़े राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ। प्रदेश में वर्तमान 50 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है अगले 5 वर्षों में इसे दुगना 1 करोड़ हेक्टेयर किया जाएगा। खाली मिलों जैसे हुकुमचंद,श्री, विनोद मिल एवं अन्य शहरों में खाली पड़ी शासकीय भूमियों पर शहरी प्रोजेक्ट लॉन्च किए जाएंगे। जल संवर्धन अभियान और जनकल्याण अभियान प्रतिवर्ष आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में चार मिशन युवा ,नारी ,किसान और गरीब कल्याण 26 जनवरी से प्रारंभ किए जाएंगे।प्रदेश में वर्तमान में कुल विद्युत उपलब्ध क्षमता 23 हजार 30 मेगावाट है, आगामी 5 वर्षों में कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 31 हजार मेगावाट करने का लक्ष्य है। प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए हमारी सरकार का जो संकल्प पत्र था, उस पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहा है और डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास का पर्याय है, जहां भाजपा की सरकार ,वहां वहां विकास। भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर शानदार ढंग से चला जा रहा है। जिसमें हमने प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर सामान्य सदस्यता, सक्रिय सदस्यता और उसके पश्चात मंडलों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, अजीत वर्मा सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।