नई चेतना अभियान गजरी और छुही में कार्यक्रम आयोजित,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। म.प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंशुमन राज के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मझौली में नई चेतना अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत गजरी में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के अलावा आजीविका मिशन की सीआरपी मंजू सिंह, बेला कली सिंह के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहायक विकास खंड प्रबंधक संजीव सिंह व विकासखंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह भी उपस्थित थे। इसी प्रकार ग्राम संगठन छूही, गुलाब सागर संकुल संगठन ब्लॉक मझौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

hi
error: Content is protected !!
×