नई चेतना 3.0 अभियान के तहत ग्राम पंचायत टीकटकला एवं टिकटखुर्द में किया गया लोक अधिकार केंद्र का प्रचार-प्रसार,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। म.प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंशुमन राज के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला जेंडर नोडल युवा सलाहकार श्री हरी राम त्रिपाठी, वि.ख.नोडल जिला प्रबंधक कौशल श्री देवेश मिश्रा एवं सहायक जेंडर नोडल एडीएम सीटी श्री प्रशांत मिश्रा के सहयोग से नई चेतना जेण्डर आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान 3.0 के तहत सीधी विकासखंड उजाला सीएलएफ अंतर्गत संचालित लोक अधिकार केंद्र जिसमें हकदारी एवं हिंसा से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाता है, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्व सहायता समूह सदस्यों के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।   इन गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के संदेश का प्रचार-प्रसार महिलाओं के बीच किया जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक सीधी श्री अशोक पाण्डेय एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक (विकासखंड जेंडर नोडल ) श्री मनोज मिश्रा ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं को नई चेतना जेण्डर आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान 3.0 के बारे में बताकर जागरूक करने एवं लोक अधिकार केंद्र तक महिलाओं की पहुंच बनाने हेतु गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जागरूकता गतिविधियों के तहत रंगोली, संगोष्ठि, जेंडर शपथ, मेंहदी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है।

hi
error: Content is protected !!
×