‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्राओं को उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी गई,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से “हम होंगे कामयाब पखवाड़ा” की शुरुआत की गई है जो 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इसके लिए सभी जिलों में तरह-तरह के जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।M महिलाओं का सम्मान समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, इसलिए पखवाड़ा मनाया जा रहा है, ताकि पुरुष अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाकर समाज में फैले नकारात्मक दृष्टिकोण को चुनौती दे सके। इसके लिए जन्म से ही अपने घर में लड़कों को सिखाना होगा कि वह हर बेटी और महिलाओं का सम्मान करें। उनके साथ किसी तरह के शारीरिक शोषण या हिंसा न हो। परिवार और समाज में समानता का माहौल बनाकर बेटे-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करें तभी एक बेहतर समाज का निर्माण हो पाएगा। उक्त निर्देर्शो के परिपालन में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर सी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में “हम होंगे कामयाब पखवाड़ा” अंतर्गत परियोजना अधिकारी सीधी 1 आशा तिवारी, महिला थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी डॉ ओ पी नामदेव, प्रभारी प्राचार्य पी.एम.श्री. शास. आदर्श कन्या हाई स्कूल सीधी आरती पाण्डेय, शिक्षिका अजिता द्विवेदी, शक्ति श्रीवास्तव वन स्टाप प्रशासक, मंजुला तिग्गा, केश वर्कर अरुणिमा पाठक एवं पुष्पलता शर्मा के नेतृत्व में पी.एम.श्री. शासकीय आदर्श कन्या हाई स्कूल सीधी एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दे गई। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया एवं गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गयी।इसके साथ ही सायबर क्राईम जैसे डिजिटल एरेस्ट, फायनेंशियल फ्राड, ओ.टी.पी. फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताते हुये सुरक्षा सम्बंधी उपाय बताये गये तथा सायबर फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला सुरक्षा हेल्प लाईन नम्बर 1090, चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 के विषय में भी बताया गया। यह भी बताया गया कि कोई समस्या होने पर आप तुरंत डायल 100 में शिकायत करें, सीधी पुलिस तत्काल पहुंचेगी।

hi
error: Content is protected !!
×