पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा संजय टाइगर रिजर्व,

बाघों का दीदार दर्शकों को कर रहा प्रभावित,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिले में संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित है जहां लगातार बाघों के लिए नया स्थान बनता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां बाघों की सबसे खास बात यह है कि बाघ एक झुंड में रहते हैं। अक्सर बाघों के साथ उसके पूरे परिवार भी नजर आते हैं जिसकी वजह से पर्यटकों में खासा उत्साह भी नजर आता है।आज बुधवार की सुबह 8 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पर्यटकों की तीन गाड़ियां खड़ी हुई है जहां उसके सामने से अचानक एक- दो नहीं बल्कि पांच बाघ एक-एक करके गुजर रहे हैं। धीरे-धीरे मदमस्त चाल से चलते हुए टी 18,टी 17 और T28 दिखाई दे रही है। इसके अलावा उनके साथ दो सावक भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोगों के 50 मीटर सामने से ही टाइगर एक साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं जिसे देख पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में डाल दिया जो जमकर वायरल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह तेजी से सुर्खियां भी बटोर रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।वहीं इस संबंध में सीसीएफ अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है की वस्तुआ रेंज मे आज 13 पर्यटक गए हुए थे जहां टाइगर की लोकेशन मिली। जिसके बाद पर्यटको को 5 बाघ एक साथ दिखाई दिए है। जिससे पर्यटको मे ख़ासा उत्साह देखने को मिला है।

 

 

 

 

लगातार बढ़ रहीं पर्यटकों की संख्या,

 

 

 

 

वैसे तो मध्यप्रदेश में कई टाइगर सफारी हैं लेकिन इन दिनों सीधी जिले में स्थित संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पल रहें जंगली जानवरों के विभिन्न प्रजातियों की बढ़ती संख्या के साथ साथ बाघों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और यहीं वजह हैं लेकिन इस टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंर्तगत बाघों का दीदार लगातार होने लगा है, और यहां एक दो की संख्या में नहीं बल्कि पांच से अधिक की संख्या में एक साथ बाघों को देखा जा रहा है। कहा जाता है कि कुछ टाइगर रिजर्व क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर्यटकों को नियमित रूप से बाघ देखने को नहीं मिलते हैं लेकिन संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हर दिन बाघ के दीदार हो रहे हैं।

hi
error: Content is protected !!
×