रोजगार सहायक की दबंगई, घर में घुसकर मारपीट,

सिटी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत सतनरा का मामला,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। ग्राम पंचायत सतनरा पवाई के रोजगार सहायक की दबंगई इस कदर बढ़ गई कि घर में घुसकर मारपीट की गई। मारपीट में घायल नीरज सिंह गोंड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के अनुसार रोजगार सहायक शुभलायक कोल गुरुवार की रात राजेन्द्र सिंह गोंड़ के घर में रात 11 बजे छिपा था। शराब के नशे में वह था। घायल नीरज सिंह गोंड के अनुसार घर में उस दौरान उसकी भाभी, बहन और दो छोटे बच्चे थे। घायल नीरज के अनुसार उसको पहले से भी शक था कि उसकी भाभी से रोजगार सहायक का अनैतिक सम्बंध है। इसी वजह से वह राजेन्द्र सिंह गोंड़ के घर में रात करीब 11 बजे यह देखने के लिए छिपा था कि रोजगार सहायक उसकी भाभी के घर में कब जाता है। जब वह घर के अंदर दाखिल हुआ तभी उसने शोर मचाकर लोगों को इकठ्ठा किया। बाद में मौके पर हुए समझौते के अनुसार रोजगार सहायक का मोबाईल रख लिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से ही रोजगार सहायक के आदमी शमशेर कोल, सुंदर कोल, रामकुशल गुड्डू कोल और कई अन्य लोग नीरज को कॉल कर करके पूंछते रहे कि कहां हो। बाद में उसके निगरी से गांव लौटने पर रास्ते में ही घात लगाकर रोजगार सहायक के आदमी बैठे हुए थे। उसके बाईक से निकलते ही कई लोगों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जमीन पर गिरने पर बाईक को भी चकनाचूर कर दिया गया। जमोड़ी थाना में घटना की रिपोर्ट की गई है।

hi
error: Content is protected !!
×