रावे छात्राओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. अलका सिंह के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण कार्य ग्राम पड़रा में किया गया। उक्त कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डा. शैलेन्द्र सिंह गौतम, श्रीमती अमृता तिवारी, कृषि महाविद्यालय रीवा से आयी रावे छात्रायें एवं ग्राम के प्रगतिशील कृषकों ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और गाॅव के विकास को बढ़ावा देना है। पौधरोपण कार्य से न केवल पर्यावरण सुरक्षित होता है अपितु मानव कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधरोपण से न केवल हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है बल्कि हमारी मृदा भी सुरक्षित होती है। पौधरोपण से मृदा अपरदन कम होता है एवं मृदा की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है। वृक्षारोपण कार्य से हम अपने आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं शुद्व वातावरण प्रदान करेंगे। छात्राओं ने गांव के विभिन्न स्थानों पर फलदार और छायादार पौधों मुनगा, नीम, आम आदि का रोपण किया। इस अभियान में स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। छात्राओं ने बताया कि पौधरोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित होता है बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। गाॅव के सरपंच ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि यह अभियान हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिये और इससे आने वाली पीढ़ियों के लिये सुरक्षित रखना चाहिये।

hi
error: Content is protected !!
×