विंध्य मैकल महोत्सव के तहत होगा बघेली राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, बघेली कवि सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के दिग्गज रचनाकार,
बीरबल समाचार ब्यौहारी-। महात्मा गांधी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर विश्व अहिंसा दिवस पर सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल मऊ में बघेली कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरों पर है मऊ एवं बाणसागर में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई स्कूल के डायरेक्टर रवि मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पद्मश्री बाबू लाल दाहिया मुख्य अतिथि होंगे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी के विभाग अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा सहित मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रचनाकार कवि बिन्धय में मैकल महोत्सव में शामिल होंगे।