भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष, भाजपा की सदस्यता के लिए डोर टू डोर कर रहे कैंपेन,
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बने भाजपा के सदस्य — रणवीर सिंह,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के अंतर्गत प्रथम चरण के अंतिम सोपान में भारतीय जनता पार्टी ने शत प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य अर्जित करने के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान डोर टू डोर कैंपेन करते हुए, कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के साथ भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। सदस्यता दिलाने के पश्चात नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रावत ने कुचवाही मंडल के बूथ क्रमांक 153 मे कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारतीयता का परचम लहरा रहा है। इस गौरवपूर्ण क्षण में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य डिजिटल रूप से ग्रहण करना चाहिए ।यह हम सभी के लिए स्वर्णिम अवसर है क्योंकि डिजिटल रूप से सदस्य बने के यही कुछ दिन शेष बचे हुए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान जिले के विभिन्न मंडलों के शक्ति केन्द्र में प्रवास करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के अभियान में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं।
25 सितंबर को हर पोलिंग बूथ पर बनाएंगे 100 सदस्य — देव कुमार,
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कम से कम सौ प्राथमिक सदस्य बनाएगी। इसके लिए व्यापक रूप से रणनीति बनाई गई है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी किसी न किसी बूथ पर मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर कुचवाही मण्डल अध्यक्ष रामराज गुप्ता, विनोद सिंह, कृष्ण देव गुप्त, नवीन सिंह, जय प्रकाश मिश्रा,राजेश साहू, त्रिवेणी मिश्र, जब्बार ,भवानी विश्वकर्मा, विष्णुदत्त गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।