स्वर्णिम संसार के निर्माण में इंजीनियर्स की भूमिका अहम,
बीरबल समाचार सीधी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सीधी जिला मुख्यालय स्थित मुख्य सेवा केंद्र पर इंजीनियर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। ब्रह्माकुमारी शैली द्वारा संस्था का परिचय दिया गया। उन्होंने बताया की ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज के सभी वर्गो की सेवा के लिए विभिन्न विंग्स बनाये गए हैं। साइंटिस्ट और इंजीनियर्स विंग द्वारा इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं सीधी जिले स्थित सेवाकेंद्रों की मुख्य संचालिका राजयोगिनी रेखा दीदी ने इंजीनियरों के स्वर्णिम दुनिया में योगदान पर प्रकाश डालते बताया कि वर्तमान समय में विज्ञान तकनीकी एवं साधनों के निर्माण में और मानव जीवन को सहज सुगम बनाने में सतत सेवारत हैं। आध्यात्मिक रूप से सशक्त होकर परिवार, समाज व देश को अपना बेहतर योगदान दे सकते हैं। सभी इंजीनियर्स ने कार्यक्षेत्र एवं जीवन में आने वाली चुनौतियों को साझा किया। उन्होंने बताया की कार्य व्यवहार में आते हुए स्वयं का ध्यान रखना संभव नहीं हो पाता।सभी को राजयोग मेडिटेशन कराया गया। सभी इंजीनियर्स को राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिये आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमारी अर्चना दीदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इंजी. मूलचंद गुप्ता, इंजी.आर एन गुप्ता, इंजी. राकेश सिंह बघेल, इंजी.विश्वास चतुर्वेदी, बी एल गुप्ता, शुभम सिंह परिहार, ओंकार पांडे एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।