शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली मे मनाया गया”हिंदी दिवस समारोह”

निबंध लेखन में स्वाति गुप्ता तथा प्रश्नोत्तरी में रूबी रजक, कंचन वैश्य,मीनाक्षी गुप्ता विजेता रही,

राष्ट्र की प्रगति और विकास का सशक्त माध्यम है हिंदी: प्रो बी एल सिंह अयाम,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी मझौली। आज शासकीय कला एवं वाणिज्य महा विद्यालय मझौली में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अनुपालन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस समारोह का शानदार आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य देश में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना है।।कार्यक्रम का सुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री सुनील सिंह द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ के द्वारा स्वागत किया गया।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो बी एल सिंह अयाम जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हिंदी आम जनमानस की सरल भाषा है। हिंदी रिश्तो को शसक्त बनाती है। राष्ट्र की प्रगति और विकास का सबसे शक्तिशाली माध्यम हिंदी है।वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश तिवारी जी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, इतिहास व संस्कारों की पहचान होने के साथ राष्ट्र की ऐसी शक्ति है, जो पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने की क्षमता रखती है। यही कारण है कि हिंदी का वैभव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा कश्यप जी ने कहा कि हिंदी केवल मातृभाषा नहीं बल्कि भारतीयता के भावो की मूल अभिव्यक्ति है, क्योंकि मनुष्य के भाव, विचारों एवं संवेदनाओं के संप्रेषण का पहला स्वर मातृभाषा ही होता है।भौतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हिंदी विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है। हिंदी की वर्णमाला विश्व में सबसे वैज्ञानिक है। हिंदी हमारी अस्मिता की पहचान है।हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध लेखन में स्वाति गुप्ता प्रथम, ऋतिक द्विवेदी द्वितीय एवं प्रियंका सिंह तृतीय तथा प्रश्नोत्तरी में कंचन वैश्य, रूबी रजक, मीनाक्षी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। हस्ताछर आभियान के माध्यम से क्षात्रो ने हिंदी के चलन पर बल दिया।कार्यक्रम में डॉ गंगा देवी बैरागी,डॉ भावना नागेंद्र,राज किशोर तिवारी, डॉ वीपेंद्र द्विवेदी, डॉ वाहिदून निशा, सिद्धनाथ एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ संदीप कुमार शर्मा एवं आभार प्रदर्शन राजकिशोर तिवारी जी द्वारा किया गया।

hi
error: Content is protected !!
×