भाजपा प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष ने स्टॉल लगाकर कि भाजपा की सदस्यता, किया लोगों को प्रेरित,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता को संगठन पर्व के रूप में आयोजित किया जा रहा है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री और सीधी जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने नगर मंडल के स्थानीय गांधी चौक में स्टॉल लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और सैकड़ो लोगों को मोबाइल के माध्यम से डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, विनोद साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री हीरालाल कोरी, अनु पांडे, महिमा तिवारी, जितेंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र गौतम सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय गांधी चौक में सामूहिक रूप से आने जाने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित करते हुए डिजिटल सदस्यता दिलाई। जिसके कारण नगर में भाजपा की सदस्यता के प्रति लोगों का कौतूहल, रुझान और उत्सुकता देखी गई।

hi
error: Content is protected !!
×