सिवनी में सीधी के बुशू खिलाड़ियों ने जीते 14 मेडल,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। 25 वीं राज्य स्तरीय बुशू प्रतियोगिता सिवनी में अयोजित की गई, जिसमें सीधी के वुशू खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14 मेडल जीते हैं। बता दें कि यह प्रतियोगिता 07 एवं 08 सितंबर को अयोजित की गई थी जिसमें सीधी जिले से भाग लेने 16 खिलाड़ी गए थे। सीधी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते 8 गोल्ड मेडल,4 सिल्वर एवं 2 कांस्य पदक जीते हैं। कोच मानिंद शेर अली खान द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वैष्णवी त्रिपाठी,अनिशा यादव, ईक्षा तिवारी,आयुष कुमार वर्मा, पियूष प्रताप सिंह,पवन यादव, जगमोहन कुशवाहा, प्रियंका केवट ने गोल्ड मेडल जीता है। इसी तरह आशुतोष केवट, सुरियांस सिंह चौहान, अनुज तिवारी, अंकित सेन, काजू सोंधिया, अवनी मिश्रा, आलसीला केवट, बाल कुमार लीनिया, अनुज तिवारी ने भी इस प्रतियोगिता में मैडल जीते हैं,

 

 

टीम मैनेजर गुंजन मिश्रा थीं।

 

 

ये सभी खिलाडी वूशु ट्रैनिंग सेंटर पुलिस लाइन सीधी में मानिंद शेर अली खान वूशु कोच के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

 

 

प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु समूहों में किया जाएगा।

 

 

सिनियर 18 वर्ष और उससे अधिक। सब जूनियर में 12 से 14 वर्ष, सबजूनियर 12 वर्ष से कम। इस स्पर्धा में चयनित सीनियर खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा देहरादून में 22 सितंबर से भाग लेंगे। मध्य प्रदेश से सभी वर्गों के कुल 52 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु किया जाएगा। सब जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन दिसंबर में ओडिसा में प्रस्तावित है। जिला खेल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेडल लाने पर शुभकामनाएं दी एवं नेशनल प्रतियोगिता में भी सभी को मेडल लाकर सीधी का नाम रोशन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

hi
error: Content is protected !!
×