नगर पालिका परिषद में गणपति उत्सव की धूम,

अध्यक्ष के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ,

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। नगर पालिका परिषद सीधी के कार्यालय में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम मची हुई है, गणेश चतुर्थी से शुरू हुए इस उत्सव में हर दिन सुबह शाम भजन कीर्तन के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना धूमधाम से की जा रही है। नगर पालिका परिषद सीधी के कार्यालय भवन में पहली बार विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराए जाने से नगर परिषद के आला अधिकारियों में भी जमकर उत्साह देखा गया है।उल्लेखनीय हैं कि गणेश चतुर्थी पर शनिवार को नगर के कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं झांकियों में विराजमान की गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी सजाई गई। पहली बार नगर पालिका परिषद सीधी के कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व पर विघ्नहर्ता की प्रतिमा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विराजित की गई। खास बात यह है नगर पालिका परिषद के कार्यालय में विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना प्रतिदिन सुबह शाम विधिवत रूप से कराई जा रही है। मगंलवार की पूजा में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह चौहान, पार्षद विनोद मिश्रा, पार्षद हल्के सोनी, पार्षद शुभा देवी कोल, पार्षद सोमवती जायसवाल, रामपाल बंसल, इंजीनियर बी के तिवारी, इंजीनियर अशोक मिश्रा, ब्रिजेश सिंह, सजन सिंह, अमित सिंह, पूजा सिंह सहित नगर पालिका का समूचा स्टाफ एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं शाम को नगर पालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा के द्वारा आज मंगलवार को पुराने बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह,मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी योगेन्द्र सिंह सहब्बू, वरिष्ठ संविदाकार रामदुलारे चतुर्वेदी, पार्षद विनोद मिश्रा, हल्के सोनी, कुमुदनी सिंह, सोमवती जायसवाल, गीता सिंह, विभा सिंह, ओंकार कर्चुली, रजनीश श्रीवास्तव, सोनम सोनी सहित नगर पालिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

hi
error: Content is protected !!
×