नगर पालिका परिषद में विराजे विघ्नहर्ता ,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। गणेश चतुर्थी पर शनिवार को नगर के कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं झांकियों में विराजमान की गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी सजाई गई। जहां गणेश प्रतिमा को युवा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए लाए और इनकी स्थापना की गई ।

इस वर्ष नगर पालिका परिषद सीधी कार्यालय में भी सीएमओ श्रीमती मिनी अग्रवाल द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व पर विघ्नहर्ता की प्रतिमा शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विराजित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह व पार्षद पूनम सोनी तथा कार्यालय स्टॉफ एवं वरिष्ठ संविदाकार रामदुलारे चतुर्वेदी, संजय सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा स्थापित कर भगवान विघ्नहर्ता से शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

hi
error: Content is protected !!
×