धमाके से सहमें में परिवार, बम की आशंका, पीड़ित का आरोप, घर उड़ाने की कोशिश, घटना जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदैला ग्राम की,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर को उड़ानें के लिए विस्फोटक पदार्थ का उपयोग कर ब्लॉस्ट किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके से पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर मिले अवशेष को एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरदैला निवासी अधिवक्ता प्रद्युमन प्रसाद पाण्डेय के घर विस्फोटक पदार्थ का उपयोग कर धमाका किया गया है। इस संबंध में पीड़ित प्रद्युमन प्रसाद पाण्डेय अधिवक्ता ने बताया कि मै रोज की तरह रविवार को भी अपना अदालती कामकाज कर रहा था उसी दौरान रात करीब 11: 30 बजे घर के पीछे वाले दरवाजे से धमाके की आवाज आई और चारों तरफ धुंआ छा गया, तत्काल घर से गैस सिलेंडर को बाहर कर एहतियात बरतने की कोशिश करते हुए पीछे जाकर देखा तो पूरे आंगन में धुंआ ही धुंआ छाया हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचें लोगों ने प्रद्युमन के घर पर रखे ज्वलनशील पदार्थों को बाहर कर परिवार को सुरक्षित किया।

 

मौके पर पहुंचीं डाग स्क्वायड टीम,

 

 

 

 

अधिवक्ता प्रद्युमन प्रसाद पाण्डेय के घर रविवार रात हुए धमाके की जानकारी मिलते ही रामपुर नैकिन पुलिस सक्रिय हो गई, हालांकि ब्लॉस्ट किसने किया और क्यों किया इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस मौके पर मिले अवशेषों के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने के लिए डाग स्क्वायड टीम का सहारा लिया है।

 

 

 

इनका कहना है।

 

 

 

बरदैला निवासी प्रद्युमन प्रसाद पाण्डेय के घर पर विस्फोटक पदार्थ से ब्लॉस्ट करने की जानकारी मिली थीं, मौके पर मिले अवशेषों को एकत्र जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

 

सुधांशु तिवारी

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन।

hi
error: Content is protected !!
×