निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली जा रही राशि, आधार कार्ड के नाम पर मनमानी राशि, लोक सेवा केन्द्र चुरहट का मामला,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार  सीधी। आम आदमी की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार अलग से केन्द्र संचालित की है लेकिन अब यहां ठेकेदारों द्वारा सरकार की मंशा के विरूद्ध जाकर मनमानी तरीके से केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। कुछ इसी तरह मामला जिले के चुरहट तहसील मुख्यालय में संचालित लोक सेवा केन्द्र का प्रकाश में आया है। जहां किसानों एवं बच्चों से आधार कार्ड के नाम पर मनमानी राशि वसूली जा रही है। जबकि सरकार द्वारा 0 से 15 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड निःशुल्क बनाने का आदेश दिया गया है। लेकिन यहां आधार कार्ड के नाम पर 170 रूपये प्रति व्यक्ति वसूला जा रहा है। गौरतलब हो कि चुरहट लोक सेवा केन्द्र संचालन की जिम्मेवारी ग्वालियर की एक पार्टी को मिला है। जिसके द्वारा किसानों के साथ साथ बच्चों से भी मनमानी फीस जमा कराई जा रही है। बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो उसका आवदेन लेने से इंकार कर दिया जाता है, ऐसे में मजबूरन लोगों को मुंहमांगी रकम चुकानी पड़ रही है। जबकि इस केन्द्र का पूर्व में संचालन करने वाले चुरहट निवासी अजय सिंह द्वारा आधार कार्ड निःशुल्क बनाया जाता था। अब लोगों को काफी समस्या हो रहीं हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत भी की गई लेकिन केंद्र संचालक की पैठ के चलते लोगों की शिकायत का कोई असर नहीं हुआ। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ सरकार लोगों को सुविधा देने की बात कर रही है दूसरी तरफ गलत लोगों को टेंडर देकर मनमानी वसूली कराई जा रही है।

 

 

ग्वालियर का हैं केन्द्र संचालक,

 

 

 

बताया गया है कि इस बार चुरहट लोक सेवा केन्द्र संचालन की जिम्मेवारी ग्वालियर के कुशुम यादव को मिली है, यहां राहुल शुक्ला जो ग्वालियर निवासी हैं उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है। किसानों से निर्धारित शुल्क से ज्यादा फीस वसूली की शिकायत कई बार स्थानीय लोगों द्वारा किया गया लेकिन आज तक केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। यही वजह है कि केन्द्र संचालक अब आधार कार्ड के नाम पर भी मनमानी फीस जमा करा रहा हैं। चुरहट तहसील क्षेत्र अंर्तगत आने वाले किसानों एवं आमजनों ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल केन्द्र संचालक के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है।

hi
error: Content is protected !!
×